धर्म-कर्म

क्या कहता है आपका (शुक्रवार 15 फरवरी 2019) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Special Coverage News
15 Feb 2019 5:09 AM GMT
क्या कहता है आपका (शुक्रवार 15 फरवरी 2019) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज सभी कार्य पूर्ण होंगे लेकिन आपको जल्दबाजी नहीं करनी है। आज अनोखा आत्मविश्वास आप अपने अंदर महसूस करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आज आप को दी जाती है। आज आपके आसपास का माहौल बेहतर है। लोग आज आप को समझेंगे। आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। आज नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। कारोबारियों को थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे

वृषभ राशि वालों के लिए 15 फरवरी का दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आप खुद को अधिक महत्वपूर्ण महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समझने की आवश्यकता है। आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज कार्य क्षेत्र की वजह से आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सड़क पर किसी दूसरे व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। बच्चों के मन को जानने की कोशिश कीजिए। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।


मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज धार्मिक कार्यक्रम परिवार में होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका को मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह को दी जा रही है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि आज माता पिता के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की वजह से आपको आर्थिक लाभ होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज कुछ कठिनाइयां दोपहर बाद दैनिक कार्यों में आ सकती हैं। व्यापारियों के लिए आज दिन अच्छा है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना उचित नहीं रहेगा। कारोबारी आज अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।


कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे कर्क

राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ रोचक करने का समय है। आप अगर एक ही कार्य से ऊब गए हैं तो आज कुछ नया कर सकते हैं। आज अपने शौंक आप दोहरा सकते हैं। यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज सत्ता का सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप राजनीति में हैं तो आज का दिन अच्छा है। सामान्य रूप से आपके आसपास का माहौल आपका विरोधी हो सकता है लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विरोधी आज खुद ही शांत हो जाएंगे। आज चेहरे पर मुस्कुराहट रखिएगा। आज आपकी मुस्कुराहट दूसरों को उर्जा देगी और दूसरों का दिल जीत लेगी। आज किसी की भी चुगली करना किसी से भी ना करना आपके लिए उचित नहीं है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का वर्णन कीजिए। श्री हनुमान आपके सभी कार्य पूर्ण कर देंगे।


सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज अपने को ऊर्जावान आप महसूस करेंगे। लेकिन गुस्सा आपके स्वभाव में बढ़ सकता है। आज खाने पीने पर भी आपका अधिक ध्यान रहेगा लेकिन गुस्से पर काबू करने की सलाह दी जाती है। गुस्से की अधिकता से आज आपको बचना चाहिए। गुस्से में कोई भी कदम उठाना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से दूसरे लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आज जल्दबाजी भी आपको नहीं करनी चाहिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्यों की अधिकता हो सकती है। व्यापारियों को आज वाणी में मधुरता रखनी होगी और कारोबारियों को आज साझे के व्यापार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।


कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे

कन्या राशि वालों के स्वभाव में आज जल्दबाजी दिखाई देगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। आज जीवनसाथी से तनाव होने की आशंका है। राशि में विवाद हाेने की आशंका भी आज दिखाई दे रही है। इसलिए बातचीत करते समय आपको गुस्सा नहीं करना है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर दिखाई दे सकता है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज गुस्से से आपको बचना है और जिद्दी रवैया भी आज आपको नहीं अपनाना है। आज छोटी छोटी बातों पर बहस करना उचित नहीं है। इसे पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है। विवाद हो सकते हैं। इसलिए वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता बनाए रखें। आज किसी गरीब व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए शुभ है।

बाकी राशियाँ अगले पेज पर

Next Story