धर्म-कर्म

क्या कहता है आपका (शुक्रवार 15 फरवरी 2019) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Special Coverage News
15 Feb 2019 5:09 AM GMT
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते

तुला राशि वालों के लिए 15 फरवरी आज का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आज आपके पास ऐसी सूचनाएं आ सकती हैं जो आपको उत्तेजित करेंगी लेकिन आपको खुद पर काबू रखना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज सीनियर से मतभेद होने की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आज भूलकर भी कम आपको नहीं ताेलना चाहिए। आज लंबी अवधि के लिए किए गए साैदे लाभ के पद पर रहेंगे। कारोबारी आज साझीदार से सचेत रहें किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर भी आपको थोड़ा सा नजर बनाकर रखनी चाहिए। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज मधुर व्यवहार से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव आपकी परेशानियों को हर लेंगे।


वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। 15 फरवरी को वृश्चिक राशि वालों की राशि में अनोखे योग बन रहे हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको नौकरी मिलेगी। आज भाग्य आपके लिए रोजगार के द्वार खोलेगा। अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ होने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आय वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज बेवजह के विवादों में आपको नहीं पड़ना है। आज कानूनी मामले आपके हाथ में नहीं हैं। इसलिए कानूनी पचड़े में भी पड़ने से आपको आज बचना चाहिए। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है लेकिन एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही आपको निवेश आज करना चाहिए। आज चीटियों को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।


धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज कला के क्षेत्र में धनु राशि वालों का रुझान बढ़ेगा। आज धनु राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आपको करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए आलस सेआज आपको बचना चाहिए। आज इतने महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा करना आपके लिए जरूरी है। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज किसी से भी आपको मतभेद नहीं करना है। आज दूसरों की चुगली करना दूसरों की बुराई करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। ऐसा करने से दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। आज आप अधिक प्रभावशाली रहेंगे और अपनी बातों को प्रभावी ढंग से दूसरों को समझा सकेंगे।


मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी

मकर राशि वालों के लिए दिन आज का अच्छा रहने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में हावी हो सकता है। परिवार के सदस्यों से बात कीजिए परिवार के सदस्य आपसे बात करना चाहते हैं। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं उन्हे खत्म करने का समय है। आज बातचीत से आपकी समस्याओं का हल निकलने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखें। शब्दों का चयन आज ठीक तरह से आपको करना चाहिए। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी आपको दी जाती है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में कठिनाई और आपका भाग्य उदय होगा।


कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन आज कुंभ राशि वालों का मन चंचल बना रहेगा। मन एकाग्र नहीं रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए आज भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए, अच्छा संगीत सुनिए आज आपके परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज आपको तोहफे में कोई ऐसी वस्तु मिल सकती है जो आपको बेहद पसंद है और आपका मन खुश हो जाएगा। आज दोपहर बाद किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट के योग्य दिखाई दे रहे हैं। यह मिलन आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा और आप अच्छा महसूस करेंगे आज आपको दैनिक कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसा हो सकता है कि आज की गई मेहनत के मुताबिक आपको फल ना मिले लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। धैर्य बनाए रखें आज की गई आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा।

मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची,

मीन राशि वालों को आज संयम बरतना चाहिए। जल्दबाजी मीन राशि वालों के लिए आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। पारिवारिक समस्याएं भी आज आपको परेशान कर सकती हैं। आपका मन भी आज एकाग्र नहीं रहेगा इसलिए आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए आज जल्दबाजी में उठाया गया कोई भी कदम आज के लिए उचित नहीं है। इससे आपको नुकसान हो सकते हैं। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आज सोच समझ कर ही बड़े निर्णय लेने होंगे और कारोबारियों को भी आज कारोबार में सावधानी बरतनी होगी आज पैसों का लेनदेन करते समय सचेत रहें।

Next Story