धर्म-कर्म

क्या कहता है आपका (शनिवार 9 फरवरी 2019) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Special Coverage News
9 Feb 2019 5:02 AM GMT
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला: आज का दिन आपके चेहरे की कांति को बढ़ाने वाला होगा। जिससे आप अपने काम-काजी जीवन में पहले की तरह से बढ़त बनाने में लगे होगे। आप देखेंगे कि घर-परिवार में अनुकूल माहौल बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां होंगी। किन्तु ऋणों के भुगतान तथा बाहर के कामों में चिंता की स्थिति होगी।।

वृश्चिक: आज का दिन आपकी आमदनी को और अधिक समृद्ध करने वाला होगा। जिससे आप अपने जरूरत की वस्तुओं को खरीदने में व्यस्त होंगे। आज संतान पक्ष को कुछ अधिक समय देकर उनकी बातों को सुनने में ध्यान होगा। निजी रिश्तों में अनुकूलता की स्थिति होगी। आप साथी को कुछ उपहार देने में मूड में होंगे।

धनु: आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय बड़े ही सहज ढंग से देंगे। आप देखेंगे कि आज अधिकांश कामों को समय से पूरा करने में मद्द मिल रही है। अधिकारियों के साथ कर्मचारियों से भी सहयोग हो रहा है। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर बढिय़ा होगा। निजी रिश्तों में अनुकूलता की स्थिति होगी।

मकर: आज का दिन आपके धन ऐश्वर्य को और बढ़ाने के लिए अनुकूल होगा। हालांकि इसके लिए आपको पूरे मन से प्रयासों को करना होगा। यदि आप पढऩे वाले छात्र-छात्रा हैं। तो आपको आज अपने विषयों को तैयार करने में अच्छी रूचि होगी। प्रतियोगिता के क्षेत्रों में आप बढ़त की स्थिति में होगे। निजी संबंध अनुकूल होंगे।

कुम्भ: आज आप आजीविका के साधनों में बढ़त की स्थिति बनाने में व्यस्त होंगे। आप देखेंगे कि कुछ नए लोगों से सम्पर्क का लाभ प्राप्त हो रहा है। जिससे आप अपने कामों को और गति देने में लगे हुए होंगे। आज वैसे आपको कई स्थानों में अधिक धन व्यय करना होगा। सेहत के लिए आज का दिन प्रतिकूल होगा।

मीन: आज का दिन आपको नाते-रिश्तेदारों से मिलने के अवसर देने वाला होगा। आज आप उनसे इस दौरान कुछ जरूरी बातों की चचार्ओं को उठाना चाहेंगे। हालांकि उनके द्वारा आपकी बातों में अमल कुछ समय पश्चात् होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल होगा। जिससे आपको कुछ उपचार लेना होगा।

Next Story