धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 01 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
1 Dec 2018 1:00 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 01 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story