धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 30 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
30 Dec 2018 4:27 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 30 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story