धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 26 सितम्बर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Arun Mishra
26 Sep 2018 2:42 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 26 सितम्बर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल?

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन?

आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः


मेष राशि-
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आज के दिन खर्च में भी वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपको यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन फिर भी मन अशांत रहेगा। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। क्रोध की गति में कमी आ सकती है। आज नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। आज नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। और राशि अगले पेज पर देखें।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वस्‍त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज भवन का सम्पत्‍ति का विस्तार हो सकता है। कुटुम्‍ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। आज आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी सम्‍पत्ति से धनार्जन के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज महत्‍वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं का वश में रखें। साथ ही आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही खर्चों की अधिकता रहेगी। आज के दिन रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। और भाइयों से विरोध रहेगा।


Next Story