धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 07 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
6 March 2018 11:45 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 07 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेगें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगें। फिर भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आज किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको सुस्वाद खान-पान में रुचि रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। आज के दिन धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story