धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 07 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
7 Nov 2018 2:30 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 07 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक परेशानियों से कमी आ सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। माता का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में कठिनाई आ सकती है। आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू हो सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story