धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 19 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
19 Dec 2018 4:03 AM GMT
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक होगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर-विकार से पीड़ित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Next Story