धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- रविवार 17 जनवरी 20201का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
17 Jan 2021 5:05 AM GMT
आज का राशिफल :- रविवार 17 जनवरी  20201का राशिफल
x
Today's horoscope for Sunday, January 17, 20201

मेष राशिः आज सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा मिलेगी। आज आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा।

वृष राशिः आज बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं होने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मिथुन राशिः आज नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। स्त्रियों के पीछे धन खर्च होगा।

कर्क राशिः आज आपमें आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या किसी अन्य कारण से तकलीफ या अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे।

सिंह राशिः आज मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा औऱ प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशिः आज आपका दिन काफी बिजी रहने वाला है। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा। पुरानी टेंशन कम होगी। आज आपकी मधुर वाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात में आपको सफलता मिलेगी।

तुला राशिः आज दोपहर तक फोन द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनेस में सावधानी बरतें। सृजनात्मक काम करेंगे। कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, शौक-मौज के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिः आज दोपहर तक ज्यादा मेहनत करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। असरदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे।

धनु राशिः आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। मित्रों के सुंदर पर्यटन का आयोजन होगा।

मकर राशिः आज व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे।

कुंभ राशि: आज पत्नी और पुत्र की तरफ से आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के सम्बंध में चिंता रहेगी।

मीन राशिः आज का दिन काफी धीमा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ का योग है। कोशिश करने से अटके हुए काम बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 913173563

Next Story