धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- बुधवार 27 जनवरी 2021 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
27 Jan 2021 3:36 AM GMT
आज का राशिफल :- बुधवार 27 जनवरी 2021 का राशिफल
x

मेष राशिः आज आर्थिक तथा संतान के मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपका दिन सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ बीत सकता है। मित्रों के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों का पढ़ने-लिखने में मन कम लगेगा। यदि इस समय परीक्षा हो तो स्वयं का ध्यान अध्ययन में लगाएं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरते।

वृष राशिः आज नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिल सकता है। आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशिः आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है या पैतृक संपत्ति की समस्याएं हो सकती हैं। मशीनरी पर खर्च होगा और मानसिक चिंता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न रहने की संभावना है।

कर्क राशिः आज दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद बढ़ सकते हैं। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। किसी भी समय आपकी प्रगति भ्रामक भी साबित हो सकती है। आज के दिन आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रह सकते हैं। अनैतिक कामों के विचारों और वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशिः आज का दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में व्यतीत करेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूती का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपको अवरोध होंगे लेकिन आपको आगे बढ़ने का रास्ता ढुढ़ना होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, खतरा हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन यह आर्थिक उन्नति देगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशिः आपको लाभ हो सकता है। मित्रों की तरफ से झुकाव में कमी रहेगी। खाने में भारी खुराक के कारण पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया उद्यम करने का मन हो सकता है। प्रेम संबंध में दिक्कत आ सकती है। निवेश से संबंधित कोई निर्णय बिना सोच विचार के न लें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपका समय परिवार के साथ बीतेगा। आज परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण बना रहेगा।

तुला राशिः आज आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। समय बितने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी प्रतिकूलता हो सकती है। शरीर में गर्मी का प्रकोप हो सकता है। त्वचा में इंफेक्शन हो सकता है।

वृश्चिक राशिः आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अधिक परिश्रम न करें इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी।

धनु राशिः आज आपको शत्रु परेशान कर सकते हैं। सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न नौकरी में कोई पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी सामान की खरीदारी के लिए समय उत्तम है। स्त्री सुख मिलेगा, शुभ प्रसंग की शुरुआत होगी। आंखों का विशेष ख्याल रखें।

मकर राशिः आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी। नई कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। आज के दिन आपको अपने अटके हुए काम पूरा कराने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। एक साथ कई सारे काम हाथ में लेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिः आज का दिन शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा साबित होगा। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करें । खर्च बढ़ेगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ संघर्ष हो सकता है, इसलिए बचें।

मीन राशिः आज थोड़े समय में लाभ लेने का लालच न करें। पूंजी निवेश में विशेष ध्यान रखें। आज आपके मन में एकाग्रता की कमी हो सकती है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। आज का दिन आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story