धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- शनिवार 16 जनवरी 2021 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
16 Jan 2021 2:59 AM GMT
आज का राशिफल :- शनिवार 16 जनवरी 2021 का राशिफल
x

मेष राशिः आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी धार्मिक प्रवास पर जा सकते हैं। नए कार्य के शुरु करने के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

वृष राशिः आज दिन की शुरुआत में आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बैचेनी के परिणाम स्वरुप आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ेगा। शरीर में कोई भी तकलीफ नहीं होगी फिर भी आप बैचेनी का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों का पढ़ने-लिखने में मन कम लगेगा।

मिथुन राशिः आज दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। परंतु किसी भी समय आपकी प्रगति भ्रामक भी साबित हो सकती है।

कर्क राशिः आज दिन की शुरुआत में आपके मन उदास व चिंता से घिरा रहेगा। कामकाज के भार से आप मौसम संबधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करना पड़ सकता है। अचानक से बदली हुई स्थिति से आप व्याकुल हो सकते हैं।

सिंह राशिः आज आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी। सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि होगी।

कन्या राशिः आज वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है या पैतृक संपत्ति की समस्याएं हो सकती हैं। मशीनरी पर खर्च होगा और मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आपकी यश प्रतिष्ठा के लिए बढ़िया समय इस सप्ताह से शुरू हो रहा है।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाये। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनेगी। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, इसे दूर करने के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च अधिक हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूती का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपको अवरोध होंगे लेकिन आपको आगे बढ़ने का रास्ता ढुढ़ना होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, खतरा हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन यह आर्थिक उन्नति देगा।

धनु राशिः आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन खुश होगा। निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकते हैं।

मकर राशिः आज का दिन शुभ है। आपको नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार में उगाही से धन मिलेगा। बड़ों और पिता की ओर से लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ राशिः आज कुछ ऐसा लाभ मिलेंगे जिससे आपका आनंद 2 गुना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं जो शुभ होगा। व्यापारियों को विशेष लाभ हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष के साथ मेल-जोल अच्छा बना रहेगा। आय बढे़गी और प्रवास का आयोजन होगा।

मीन राशिः आज आपका मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने के योग हैं। स्वजनों और मित्रों से अनबन हो सकती है। धनहानि और मानहानि के योग बन रहे हैं। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेग।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story