धर्म-कर्म

Horoscope of Cancer for 2022: जानिए कर्क राशि का 2022 का पूरा राशिफल, कैसा गुजरेगा आपका साल!

Shiv Kumar Mishra
27 Dec 2021 8:15 AM GMT
Horoscope of Cancer for 2022: जानिए कर्क राशि का 2022 का पूरा राशिफल, कैसा गुजरेगा आपका साल!
x
कर्क राशि वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे।

कर्क राशि वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए वर्ष 2022 का सटीक राशिफल आपकी राशि के अनुसार बनाया हैं।

आज हम आपकी राशि और उस पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों के प्रभाव ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल आपको बताएँगे। आइए जानते हैं आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया ज्योतिष विशेषज्ञ द्वारा

कर्क राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल:-

कर्क राशि:- यह वर्ष आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणामो वाला रहेगा। कुछ मामलो में आपको खुशी प्राप्त होगी तो कुछ में अड़चने भी आएगी। यदि आप व्यापारी हैं तो उन्नति होगी और नए समझौते होंगे। इसके साथ ही वर्ष के मध्य में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती भी मिलेगी और शायद वे आपका कुछ अहित भी कर दे।

नौकरी करते हैं या उसकी तलाश में हैं तो नयी जॉब तो मिलेगी लेकिन आपको उसमे इतना आनंद नही आएगा जिस कारण मन कुंठित सा रहेगा। उसके बाद भी किसी नए काम की तलाश रहेगी और वह आपको जल्दी नही मिलेगा।

प्रेम संबंध में हैं तो रिश्तो में खटास उत्पन्न होगी और आप दोनों के बीच कई गलतफहमियां भी होगी। इस कारण रिश्ता टूट भी सकता है लेकिन यदि आपने धैर्य और संयम से काम लिया तो बहुत कुछ होने से रोका जा सकता है। परिवार में सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहेगा और रिश्ते सामान्य रहेंगे।

सावधानी:- अगस्त और सितंबर के महीने आपके लिए भारी हैं और दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिये इन दो महीनो में थोड़ा सतर्क रहे और अपना ध्यान रखे। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखे क्योंकि इन महीनो में आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है।


करियर राशिफल:- कर्क राशि के लिए राशिफल 2022 में आप अपने पेशेवर जीवन में मिश्रित परिणामों का सामना करेंगे। और साल की शुरुआत कुछ परेशानी के साथ होगी। आपके सामने कई तरह की चुनौतियां और बाधाएं आ सकती है। यह अपनी कुंडली में ग्रहों की गति के कारण ही होगा। साथ ही आप वर्ष की पहली तिमाही में कठिन समय का सामना कर सकते हैं। दूसरी तिमाही में भी स्थिति वैसी ही हो सकती है। आप जिस स्थान या पद पर हैं उसके लिए कुछ ऑफिस मुद्दों और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता हैं।

हालाँकि, दूसरे भाग में शनि के कुम्भ राशि में गोचर के साथ आप कार्यस्थल पर अपनी दक्षता में बदलाव देखेंगे। आप अपने कौशल का उन्नयन करेंगे और उनका सही जगह पर सर्वोत्तम उपयोग करेंगे। जुलाई के आसपास संभावना है कि कर्क राशि वाले व्यवसायी लोग अपने चल रहे उपक्रमों पर अतिरिक्त ध्यान देंगे। जिन लोगों का कपड़ों का व्यवसाय है उन्हें लाभ प्राप्त होगा। और तीसरी तिमाही में आप व्यवसाय के लिए कुछ आश्चर्यजनक सौदे कर सकते है।

अंतिम तिमाही में कर्क करियर राशिफल 2022 में आप फिर से अपना आत्मविश्वास हासिल करेंगे। और कार्यस्थल पर आपकी क्षमताएं बेहतर होंगी। आपकी जन्म कुंडली पर गुरु ग्रह के प्रभाव से आप अधिक रचनात्मक बनेंगे। नए विचारों से भरे रहेंगे और रचनात्मक कार्य करेंगे। यह आपके कार्यस्थल पर आपके आत्मविश्वास में सुधार करेगा। साल के आखिरी दो हफ्तों में एक समय ऐसा भी आ सकता है जब आप घर के मामलों से थोड़ा परेशान हो सकते है। लेकिन इससे आपके पेशेवर जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

आर्थिक राशिफल:- यह वर्ष आपके लिए औसत ज़रूर रह सकता है लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। राहु का आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव में स्थित रहने की वजह से आप इस दौरान अप्रत्याशित लाभ अर्जित कर सकते हैं, जिसकी वजह से आप इस अवधि में लंबे समय से चले आ रहे कर्ज़ को चुकाने में सफल रह सकते हैं। साल के अंतिम छह महीनों के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है और बृहस्पति के गोचर की वजह से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, जिसकी वजह से आप मनोवांछित रूप से धन संचय करने में सफल रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई, समाजसेवा और मांगलिक कार्यों पर धन ख़र्च करना पड़ सकता है। वर्ष 2022 में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यह अवधि निवेश के लिए अनुकूल रह सकती है। अप्रैल माह के बाद नौकरी कर रहे जातकों के वेतन में वृद्धि होने और वहीं व्यवसाय कर रहे जातकों को आश्चर्यजनक रूप से लाभ होने की संभावना है।

उपाय:- सफेद दान करे, मोती की माला धारण करें, विशेष वर्ष में सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें:-

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story