धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- शनिवार 9 जनवरी 2021 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
9 Jan 2021 3:13 AM GMT
आज का राशिफल :- शनिवार 9 जनवरी  2021 का राशिफल
x

मेष राशि : आज का दिन आपको शुभ परिणाम देगा। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपको अवरोध होंगा लेकिन आपको आगे बढ़ने का रास्ता ढूढ़ना होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, खतरा हो सकता है।

वृष राशि: आज दिन की शुरुआत में आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बैचेनी के परिणाम स्वरूप आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ेगा। आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है। शरीर में कोई भी तकलीफ नहीं होगी फिर भी आप बैचेनी का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशि: आज किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। किसी भी समय आपकी प्रगति भ्रामक भी साबित हो सकती है।

कर्क राशिः आज दिन की शुरुआत में आपके मन उदासी व चिंता से घिरा रहेगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कामकाज के भार से आप मौसम संबधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करना पड़ सकता है। अचानक बदली हुई स्थिति से आप व्याकुल हो सकते हैं।

सिंह राशिः आज आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: आज यात्रा के दौरान किसी अजन बी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं। वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है या पैतृक संपत्ति की समस्याएं हो सकती हैं। मशीनरी पर खर्च होगा और मानसिक चिंता अधिक रहेगी। प्रेम संबंध में हैं तो सप्ताह के मध्य में यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

तुला राशि: आज प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस सप्ताह छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करेंगे तो भरपूर आनंद मिलेगा। हवाई यात्रा का योग बन रहा है। यदि किसी को उधार दे रखा है, तो वसूलने करने के लिए समय उत्तम है। गणेशजी कहते हैं कि यदि किसी अपरिचित को भी यदि आर्थिक जरूरत हो, तो उसकी मदद करें।

वृश्चिक राशिः आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी, नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी। घर के बड़े व्यक्ति की तबीयत का ख्याल रखें। लोन अथवा उधार वसूली के काम हल हो जाएंगे। कई बदलाव होंगे, जो थोड़े सही और गलत होंगे। इस सप्ताह के पूर्वार्ध में मित्रों और भाई-बहन से मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में गृहकलेश और विवाद हो सकते हैं, सतर्क रहें।

धनु राशिः आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। मानसिक, शारीरिक, सुख शांति रहेगी। समय बीतने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी प्रतिकूलता हो सकती है। शरीर में गर्मी का प्रकोप हो सकता है।

मकर राशिः आज आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना सम्भव है। दिन की शुरुआत में मन में निराशा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस होगी। इस सप्ताह निवेश का जोखिम न लें। शेयरबाजार से दूर रहें। इस दौरान किसी को लोन न तो दें। समय का पूर्ण सदुपयोग करेंगे।

कुंभ राशिः आज किसी भी योजना को बनायें परन्तु उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया उद्यम करने का मन हो सकता है। प्रेम संबंध में दिक्कत आ सकती है। समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। निवेश से संबंधित कोई निर्णय बिना सोच विचार के न लें। आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मीन राशिः आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नये लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है। नौकरी में कोई पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी सामान की खरीदारी के लिए समय उत्तम है। स्त्री सुख मिलेगा, शुभ प्रसंग की शुरुआत होगी। आंखों का विशेष ख्याल रखें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story