धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- गुरुवार 10 दिसंबर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
9 Dec 2020 10:44 PM IST
आज का राशिफल :- गुरुवार 10 दिसंबर  2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। निवेश व यात्रा शुभ रहेंगे।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

वृष राशिः आज स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी से लाभ होगा। फालतू खर्च होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

मिथुन राशिः आज विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। अपरिचितों पर विश्वास न करें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

कर्क राशिः आज कार्यसिद्धि से प्रसन्नता होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

सिंह राशिः आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

कन्या राशिः आज भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आर्थिक उन्नति होगी। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

तुला राशिः आज जल्दबाजी न करें। अपव्यय से तनाव होगा। कुसंगति से बचें। व्यस्तता रहेगी। विवाद न करें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

वृश्चिक राशिः आज चिंता रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। विवाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

धनु राशिः आज ज्ञानवृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ सुगमता से होगा।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

मकर राशिः आज देवदर्शन सुलभ होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

कुंभ राशिः आज वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

मीन राशिः आज प्रेम-प्रसंग अनुकूल होंगे। व्यस्तता रहेगी। चिंता रहेगी। बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story