

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)
मेष राशिः आज सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्छी चल रही है। औरों से बेहतर स्थिति में हैं। नीली वस्तुओं का दान करते रहें। पीली वस्तु पास रखें।
वृष राशिः आज भाग्यवश कोई काम बनेगा। अपने सम्मान के प्रति सावधानी बरतें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। मां काली की वंदना करते रहें।
मिथुन राशिः आज स्थिति थोड़ी खराब है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यपार तीनों की स्थिति मध्यम है। रिस्क न लें। बिल्कुल भी किसी चीज का रिस्क न लें। हरी वस्तु पास रखें। राहु मंत्र का जाप करें।
कर्क राशिः आज स्थिति ठीक कही जाएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा गुजरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। हडिडयों की कोई समस्या न हो। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम भी आपका मध्यम है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
सिंह राशिः आज शत्रु परास्त होगा। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार की स्थिति भी आपकी सही कही जाएगी। केसर का तिलक लगाएं।
कन्या राशिः आज भावनाओं पर अंकुश लगाएं। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। निर्णय लेने की क्षमता अभी ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम है। उदर रोग से पीडि़त हो सकते हैं। शनिदेव की वंदना करते रहें।
तुला राशिः आज घरेलू चीजों को शांत मन से निपटाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गृहकलह का संकेत है। घर में नकारात्मक उर्जा का संचार हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब मध्यम है। नीली वस्तु पास रखें।शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक राशिः आज पराक्रमी बने रहेंगे। जो सोच रखते हैं उसे लागू करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम है। व्यापार पहले से बेहतर कहा जाएगा। मां काली की अराधना करें।
धनु राशिः आज अपनों से न उलझें, पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम ठीक ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर स्थिति में हैं। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशिः आज उर्जा का संचार थोड़ा बढ़ा है। फिर भी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार भी मध्यम चलेगा। कुल मिलाकर अभी बहुत संयमित रहने की जरूरत है। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ राशिः आज चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। उर्जा की कमी होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में किसी बात के लिए दोषी न ठहराए जाएं इसका ख्याल रखिएगा। उलझिएगा मत। व्यापार ठीक ठाक रहेगा।हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशिः आज व्यापारिक स्थिति सही है। रुका धन वापस मिलेगा। कुछ नया स्रोत भी बन सकता है, आर्थिक रूप से। कुल मिलाकर स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी ठीक ठाक चलने लगेंगे। आने वाले दिन बहुत अच्छे होंगे आपके लिए। पीली वस्तु पास रखें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636