धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- बुधवार 09 दिसंबर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
9 Dec 2020 3:55 AM GMT
आज का राशिफल :- बुधवार 09 दिसंबर  2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। शत्रु भय रहेगा। जल्दबाजी न करें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उन्नति होगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

वृष राशिः आज नेत्र पीड़ा रह सकती है। यात्रा सफल होगी। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भ्रमण व मनोरंजन होगा।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

मिथुन राशिः आज शारीरिक कष्ट संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत कार्य टालें। दु:खद समाचार मिल सकता है।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

कर्क राशिः आज प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद न करें। अपमान हो सकता है। निवेश शुभ रहेगा।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

सिंह राशिः आज चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व बीमारी से बचें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

कन्या राशिः आज भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।

तुला- फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

वृश्चिक राशिः आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

धनु राशिः आज शत्रु परास्त होंगे। बुद्धि वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

मकर राशिः आज धनलाभ होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा संभव है। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

कुंभ राशिः आज चोट, चोरी, विवाद व रोग आदि से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

मीन राशिः आज परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story