धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- शुक्रवार 27 नवम्बर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
27 Nov 2020 9:50 AM IST
आज का राशिफल :- शुक्रवार  27 नवम्बर 2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृष राशिः आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

मिथुन राशिः आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।

कर्क राशिः आज इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

सिंह राशि: आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

कन्या राशिः आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

तुला राशिः आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृश्चिक राशिः आज आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है, अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

धनु राशिः आज किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिः आज इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशिः आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मीन राशिः आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा,ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। आज आत्मबल के चलते समस्याओं पर विजय मिलेगी। सहोदरों से निराशा होगी।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story