

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)
मेष राशि: आज आप में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी जिससे काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ें। धार्मिक यात्रा का योग है।
वृष राशि: आज अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। निर्धारित समय कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना उदित होगी। योग ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी ।
मिथुन राशि: आज मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। मित्रों या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। आपके हाथ से दान-धर्म तथा सखावत के कार्य होंगे।
कर्क राशि: आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के आफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
सिंह राशि: आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।
कन्या राशि: आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के संबध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। धन खर्च होगा।
तुला राशि: आज वर्तमान समय में भाग्य का लाभ मिलेगा। नए कार्य हाथ में लेने का आज शुभ दिन है, योग्य जगह पर पूंजी निवेश से आपको लाभ होगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: आज आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।
धनु राशि: आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर राशि: आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्यों के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-संबंधियों तथा परिवारजनों से संभलकर बात करें। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि: आज नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेंगे। महिला मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।
मीन राशि: आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करेंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636