

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)
मेष राशिः आज विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश आदि लाभप्रद रहेंगे। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। संपर्क बढ़ाएं।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृष राशिः आज प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन राशिः आज चोरी व चोट आदि से हानि संभव है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
कर्क राशिः आज भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चोट, चोरी व दुर्घटनादि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
सिंह राशिः आज मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
कन्या राशिः। आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
तुला राशिः आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ होगा। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी व विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक राशिः आज वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
धनु राशिः आज रुका हुआ पैसा मिलेगा। प्रयास करें। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। कुबुद्धि व कुसंगति से बचें। भाग्योन्नति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मकर राशिः आज कानूनी अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार व नई योजना से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
कुंभ राशिः आज तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। भ्रम की स्थिति निर्मित होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रादि में सावधानी रखें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
मीन राशिः आज वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636