धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- रविवार 10 जनवरी 2021 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
10 Jan 2021 4:41 AM GMT
आज का राशिफल :- रविवार  10 जनवरी 2021 का राशिफल
x

मेष राशिः आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें।

वृषराशि: आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आपके प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।

कर्क राशिः आज का दिन मध्यम फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा। खर्च पर संयम रखें।

सिंह राशिः आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

कन्या राशिः आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहं का टकराव न हो इसका विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है।

तुला राशिः आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग और दांपत्यजीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशिः आज गृहस्थजीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा।

धनु राशिः आज आपको तबीयत का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। काम करने में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ हो सकती है।

मकर राशिः आज नकारात्मक विचार हावी न होने दे । क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी परेशानियों से बच जाएंगे। अचानक प्रवास करने के संयोग बनेंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कुंभ राशिः आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन-सुख मिलेगा। भागीदारी से लाभ होने का योग है।

मीन राशि: आज मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति की तबियत में सुधार होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story