धर्म-कर्म

आज का राशिफल : मंगलवार 16 फ़रवरी 2021 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
16 Feb 2021 2:30 AM GMT
आज का राशिफल : मंगलवार 16 फ़रवरी 2021 का राशिफल
x

मेष राशिः आज आपको कामकाज में धनलाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।

वृष राशिः आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्राएं हो सकती है। किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय होगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

मिथुन राशिः आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कर्क राशिः आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग तो बन रहे है, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है। कोई भी फैसलासला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।

सिंह राशिः आज आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। शरीर में आलस्य बना रहेगा। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कते आ सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। आज अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो समय पर काम आ सकें। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

कन्या राशिः आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।

अगले पेज पर

Next Story