धर्म-कर्म

आज का राशिफल : मंगलवार 16 फ़रवरी 2021 का राशिफल - Page 2

Shiv Kumar Mishra
16 Feb 2021 2:30 AM GMT

तुला राशिः आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। और सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें।

वृश्चिक राशिः आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हे। कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा। और धन आपकी तरफ आएगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु राशिः आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। घर या परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

मकर राशिः आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कामकाज में धनलाभ होगा। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिजाज पहले से ही खराब है। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ लोग नाराज हो सकते हैं।

कुंभ राशिः आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है।

मीन राशिः आज परिवार के लोगों के साथ एवं मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोजाना की खटपट आज बद-से-बदतर हो सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636


Next Story