धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- मंगलवार 17 अक्टूबर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
17 Nov 2020 7:21 AM GMT
आज का राशिफल :- मंगलवार 17 अक्टूबर 2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशि:- आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं।

क्या न करें:- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें।

वृष राशि:- आज आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे।

क्या न करें:- आज आप पर झूठे आरोप भी लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे किसी से कुछ न बोलें।

मिथुन राशि:- आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

क्या न करें:- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

कर्क राशि:- आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा।

क्या न करें:- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें, नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

सिंह राशि:- आज परिवार में प्रसन्नता के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी।

क्या न करें:- आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। सावधान रहें।

कन्या राशि:- आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है।

क्या न करें:- आज किसी नए काम का जोखिम न उठाएं।

तुला राशि:- आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही सहयोगियों का बहुत सहयोग मिलेगा।

क्या न करें:- अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें।

वृश्चिक राशि:- आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा।

क्या न करें:- आज अपने उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं।

धनु राशि:- आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

क्या न करें:- आज भोजन में अनियमितता न बरतें।

मकर राशि:- आज आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे।

क्या न करें:- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

कुम्भ राशि:- आज आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे।

क्या न करें:- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

मीन राशि:- आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे।

क्या न करें:- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story