धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- बुधवार 10 फरवरी 2021 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
10 Feb 2021 3:29 AM GMT
आज का राशिफल :- बुधवार 10 फरवरी  2021 का राशिफल
x

मेष राशिः आज दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। आज आपका दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्य करते हुए बीतेगा। मित्रों से लाभ होगा और उनके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा।

वृष राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन करेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिः आज का दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी। आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें।

कर्क राशिः आज छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है। कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें।

सिंह राशिः आज कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। आज आपका दिन मध्यम फलदायी है। घर-व्यापार में सावधान रहे । आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि: आज आपका दिन शुभ है । आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा।

तुला राशिः आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। दिन सुखपूर्वक बितायेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है।

वृश्चिक राशिः आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा। स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी।

धनु राशिः आज नए कार्यों को प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। कार्य में सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। भाग्यवृद्धि होगी तथा सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

मकर राशि: आज आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों से विवाद होने की संभावना है जिससे घर का बिगाड़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें।

कुंभ राशिः आज प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि: आज आप में एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। पूंजी निवेश में विशिष्ट ध्यान रखने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story