Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन राशियों की चमेकगी किस्मत, करने होंगे कुछ टोटके - Page 3
Weekly Horoscope From Sunday 10 April 2022, Weekly Horoscope till Saturday 16 April 2022
इस सप्ताह कई राशियों के जातकों को खुश खबरी मिलेगी।
तुला राशि:- इस सप्ताह धन प्राप्ति में होगी वृद्धि
सप्ताह की शुरुआत खर्च के साथ होगी, जो कि आपको परेशान कर सकता है। परेशानी को दूर कर भगवत् साधना में लिप्त रहें ताकि पूरा सप्ताह सुख के साथ व्यतीत हो। सप्ताह मध्य में आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी, धन प्राप्ति एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। समय का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह खर्चों पर नियंत्रण करें
सप्ताह की शुरुआत लाभ के साथ होगी परन्तु सप्ताह मध्य में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। जहां मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा, वहीं कुछ शत्रु भी उत्पात मचा सकते हैं। कानूनी मुकदमों में लिप्त लोगों को राहत मिलेगी। सप्ताह का अन्त धनार्जन के साथ सम्पन्न होगा। पूजा-अर्चना में ध्यान लगाना श्रेयस्कर रहेगा।
धनु राशि: इस सप्ताह अनावश्यक खर्च से बचें
यह सप्ताह भाग्य लक्ष्मी की कृपा दृष्टि से परिपूर्ण रहेगा। जहां मांगलिक संदेशों का आदान प्रदान रहेगा, वहीं शुभ संकेत भी मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों को क्रियान्वित करने का सप्ताह है। सप्ताह के अन्त में सावधानी अपेक्षित है, अनावश्यक खर्च से बचकर कार्य करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
शेष अगले पेज पर