Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन राशियों की चमेकगी किस्मत, करने होंगे कुछ टोटके - Page 4
Weekly Horoscope From Sunday 10 April 2022, Weekly Horoscope till Saturday 16 April 2022
इस सप्ताह कई राशियों के जातकों को खुश खबरी मिलेगी।
मकर राशि: इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा
यह सप्ताह अति उत्तम है, वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े में भी जीत होगी। रुके हुए कार्य अचानक ही बन जाने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सप्ताह के प्रथम चार दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होंगे, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सप्ताह के आखिरी दिन संभल कर कार्य करें क्योंकि उसका विपरीत प्रभाव आगामी सप्ताह में मिल सकता है।
कुम्भ राशि: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी
यह सप्ताह जहां फलदायक है, वहीं कुछ हानि हो जाने का भी भय है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए आयाम दिखाई देंगे। भौतिक सुखों की उत्पत्ति का भी समय है। कभी-कभी बनते हुए कार्य बिगड़ते हुए दिखाई देंगे परन्तु संयम बनाए रखना होगा ताकि आगामी सप्ताह सुखपूर्वक व्यतीत हो।
मीन राशि:- इस सप्ताह वाहन धीरे चलाएं
सप्ताह का प्रारंभ शुभप्रद है परन्तु उसके पश्चात् विशेष सावधानी बरतनी होगी। अप्रिय घटनाएं मन को पीड़ा पहुंचाने के लिए अग्रसर हैं। वाहन धीरे चलाएं, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। सप्ताह का अन्त राहत देकर जाएगा, पिछली घटनाओं के कारण मानसिक दबाव रहेगा जिसे आपको भगवत् शरण में जाकर दूर करना होगा।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453