धर्म-कर्म

साप्ताहिक राशिफल 9 सितंबर से 15 सितंबर 2019

Special Coverage News
9 Sep 2019 6:33 AM GMT
साप्ताहिक राशिफल 9 सितंबर से 15 सितंबर 2019
x

मेष: संतान पक्ष की तरफ से आप थोड़ा निचिन्त होने लगेंगे। इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय व कार्य के अर्थ लाभ का आंकलन करेंगे। जिसमें आपको ठीक-ठीक ही लगेगा और आने वाले समय को लाभ हेतु पुन: व्यावस्थित करके रखेंगे। इस सप्ताह के मध्य में आप से कोई नात व रिश्तेदार कुछ पैसे की मद्द मांग सकते हैं। आप कुछ मद्द देने का उन्हें अश्वसन जरूर देंगे। जिससे उनके मन में आपके प्रति सम्मान बना रहे। इस सप्ताह आप शिक्षा व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान गढऩे हुए अधिक सक्रिय रहेंगे। सफलता आपका इंतजार कर रही है, इसके लिए अपनी तैयारियों पर पूरा ध्यान दें।

वृषभ: आप इस सप्ताह अपने घरेलू वातावरण को और सकारात्मक बनाना चाहेंगे। सेहत की दृष्टि से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त रहेंगे। हाँ यदि कोई ऐसी बीमारी हैं, जो उम्र व समय के कारण हुई है, उसमें आपको और दवा खाना पड़ेगा। किन्तु घबड़ाने वाली कोई बात नहीं यथा समय अस्पताल में जांच करवाते रहेंगे तो बढिय़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन आमतौर पर बढिय़ा रहेगा। पत्नी व बच्चों के साथ आप सरस व मधुर रहेंगे। बच्चों को उदण्डता करने से रोकने में आप पीछे नहीं रहने वाले हैं। अपने ज्ञान-विज्ञान को बढिय़ा करने हेतु कुछ नए कदम बढ़ा सकते हैं। व्यावसायिक जीवन में काम-काज को अंजाम देते रहेंगे।

मिथुन: समाजिक जीवन में आपकी छवि कम न हो इस हेतु और सक्रिय रहेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे। हां अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा महसूस करेंगे। वैसे आपके ऊपर थोड़ा काम का दबाव आ सकता है। जिससे अन्दर खाते आप कुछ तनाव में दिख सकते हैं। किन्तु यह बात कोई समझ नहीं सकेगा। बड़ी ही चतुराई से उसे टाल जाएंगे। इस सप्ताह के मध्य व अंतिम भाग में आपको व्यवसायिक गतिविधियों को उच्च करने की तरकीब सूझेगी। आप आंशिक रूप से उसकी शुरूआत कर देंगे। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। यात्रा में जाने की जल्दी रहेगी।

कर्क: आप अपने कामकाजी जीवन के हानि-लाभ का मूल्यांकन करने की चेष्ठा करेंगे। आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हां आप पिता व चाचा के अधिक नज़दीक रहते हुए किसी जायदाद को बैनामा कराने की चर्चांए छेड़ देंगे। पिता व चाचा द्वारा आपको कुछ अन्तराल के बाद संबंधित कार्य को करने हेतु कह दिया जाएगा। वैसे स्वास्थ्य में आपको कुछ नकारात्मक बदलाव देखने को प्राप्त होगा। आंख, दांत, कंधे की पीड़ाएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप पूंजी को निवेश करने हेतु किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछताछ का क्रम बढ़ा देगे। आपके समाजिक जीवन में नई उम्मीद की किरण दिखाई देगी।

सिंह: आप अपने चेहरे की रौनक को बढ़ाने पर कुछ नए उपायों पर अमल करेंगे। किसी साथी के साथ आप प्रात: काल के योगासनों व व्यायाम को करने का मन बनाएंगे। आप बेहतर स्वास्थ्य के मालिक रहेंगे। आप अपने काम व व्यापार को पूरी क्षमता के साथ कर पाएंगे। आप अपने व्यापारिक शक्ति को बढ़ता हुआ देख प्रसन्न होंगे। यदि आप नौकरी कर रहे हैं। यथा स्थिति को बनाए रखने में तो आप कामयाब रहेंगे। किन्तु कुछ नया कर गुजरने में भी आप पीछे नहीं रहेंगे। आप परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यों को अंतिम रूप देने की तैयारी में रहेंगे। आपकी सेहत मे उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

कन्या: इस सप्ताह आपको किसी वैवाहिक व मांगलिक कार्यों के आमंत्रण में जाना पड़ेगा। आप काफी समय के बाद कुछ अपने परिचित लोगों से मिलकर प्रसन्न होंगे। वैसे इस सप्ताह आप तीव्र गतिविधियों के प्रवाह में प्रवाहित होते रहेंगे। आप अपने नियमित खान-पान के साथ कुछ हल्के व किफायती व्यायाम की तरफ भी ध्यान देंगे। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने व कुछ जरूरी व उपयोगी निर्णय लेने में कामयाब रहेंगे। आप जीवन साथी की उदासीनता को समाप्त करने में जोर देंगे। वैसे आपको कुछ लगेगा कि उन्हें समझ आ रही है, किन्तु बच्चों के भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाओ पर अमल करेंगे।

तुला: इस सप्ताह के आते ही आप अपनी आमदनी को बढ़ा हुआ देखेंगे। आपको ऐसा लगने लगेगा कि आपके द्वारा किए गए प्रयास बहुत हद तक सफल हो रहे हैं। किसी दी गई पूंजी व किए गए कार्यों का आज भुगतान होगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में आप कमजोर सेहत के मालिक रहेंगे। आपको पीड़ाओ के साथ ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह के अंत तक आप बहुत कुछ अच्छा देखेंगे। आपका स्वास्थ्य बढिय़ा रहेगा। आप अपनी चाहत के अनुरूप घर-परिवार को उन्नत करने में सफल रहेंगे। निजी संबंधों में साथी के साथ आज कुछ स्वादिष्ट अल्पाहारों का आनन्द लिए जाने के योग रहेंगे।

वृश्चिक: इस सप्ताह आप अपने कार्मिक जीवन में यद्यपि अधिक व्यस्त रहेंगे। हो सकता है, आपको खाने व सुस्ताने का मौका भी न मिले। यदि आपको बदल-बदल कर कार्य मिलेंगे। तो यह स्थिति नही आने वाली। आप अच्छे सेहत के स्वामी रहेंगे। हां बढ़ती हुई उम्र से उत्पन्न समय जनित कुछ बामारियों हेतु आपको अभी और दवाईयां खानी पड़ सकती है। इस सप्ताह आप अपने बौद्धिक ज्ञान को प्रखर बनाने तथा कुछ आध्यात्मिक पुस्तकों को जोडऩे में कामयाब रहेंगे। आप किसी दिए गए धन की पुन: वापसी प्राप्त करेंगे। निजी संबंधों में साथी की भावनाओं का आदर करेंगे। आपको किसी निमंत्रण में जाना पडेगा।

धनु: इस सप्ताह आप दादी मां का आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर जाएंगे और किसी लंबी व लाभकारी यात्रा हेतु रवाना होगे। इस सप्ताह आप व्यवसाय को बढ़ाने हेतु कुछ नए उपायों को शामिल करना चाहेंगे। क्रम बद्ध तरीके से कार्य करने की शैली को आप प्राथमिकता देंगे। इस सप्ताह आप किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने महत्वपूर्ण पहलुओं की चचार्एं करेंगे। वैसे आपकी आमदनी कुछ हद तक बढ़ेगी। यदि आप नौकरी कर रहे है, तो आमदनी वही रहेगी। हां किसी दी हुई पूंजी के पुन: प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आप प्रेम संबंधों में साथी के साथ आज चाय नाश्ता करने के लिए कहेंगे और साथी तैयार रहेगा।

मकर: इस सप्ताह आपको ऐसा लग सकता है कि आप अपने व्यापार को कुछ साख प्रगति नहीं दे पा रहे हैं। किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ आप उसे सहयोग देने के लिए अदालत के दरवाजे तक जाएंगे। वैसे इस भाग-दौड़ से आपके शरीर में थकावट की स्थिति रहेगी। आपको कुछ उपचार भी लेना पड़ेगा। इसके बाद आप पुन: अपने कार्यों को पूरी ताकत के साथ करेंगे। आप इस सप्ताह के मध्य में किसी लंबी दूरी की यात्रा में किसी देव व प्रसिद्ध स्थान में जाएंगे। आपको कुछ जरूरतों हेतु पैसे का आभाव सा प्रतीत होने लगेगा। प्रेम संबंधों में साथी के प्रति आपकी चाहत और बढ़ेगी किन्तु आप किनारा करते हुए दिखेंगे।

कुम्भ: कुम्भ राशि के जातक एवं जातिकाएं जो विवाह के योग्य है। वैवाहिक जीवन सामान्य तौर पर खुशहाल रहेगा। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी मेल-जोल रहेगा। यदि पहले किसी कारण से मनमुटाव हो गया है। तो उसे समाप्त करने में आप कुछ अधिक उदार रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य में आपके सेहत में चर्म रोग, मूत्र, रोग व गुदा में पीड़ाएं हो सकती है। आपको कुछ लंबे समय तक दवाई खानी पड़ेगी। इस सप्ताह आप किसी सरकारी नौकरी हेतु परीक्षा देने जाएंगे। आप अपने सगे भाई-बहनों के साथ मिलजुल कर चलने की क्षमता प्राप्त करेंगे। आपको वाहन की प्रतिक्षा से आपको निराशा हो सकती है।

मीन: इस सप्ताह आप अपने सगे संबंधियों से मिलने जाएंगे। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करेंगे। वैसे इस सप्ताह तक आपको इधर-उधर भाग दौड अधिक करना पड़ेगा। आपके स्वास्थ्य में थकान व सुस्ती को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पेट व सिर दर्द के उपचार हेतु आपको किसी चिकित्सालय में जाना पड़े। इस सप्ताह के मध्य में आप जीवन साथी को अपने साथ लेकर चलने को उत्साहित रहेंगे। घरेलू उपयोगी वस्तुओं के संचयन में कोताही नही करने वाले हैं। आपके व्यय भार में या अचानक बढ़त हो जायेगी। आपको छोटी पूंजी ही सही किसी को मद्द के तौर पर देनी पड़ सकती है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story