भागलपुर

सावन मास के पहले दिन लाखों की संख्या में कांवरियों ने उठाया सुल्तानगंज से जल

Special Coverage News
17 July 2019 4:18 AM GMT
सावन मास के पहले दिन लाखों की संख्या में कांवरियों ने उठाया सुल्तानगंज से जल
x

भागलपुरः आज से भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन शुरू हो गया है। भगवान शंकर को आज से पूरे एक महीना तक पवित्र गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाया जाएगा। गंगाजल उठाने के लिए सुल्तानगंज के गंगा घाटों पर देर रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पहले दिन करीब डेढ़ लाख कांवारियों ने जल उठाया

सुलतानगंज से गंगाजल भर कर श्रद्धालु देवघर में भगवान भोले को अर्पण करने जा रहे हैं। सावन के पहले दिन करीब डेढ़ लाख कांवारियां सुलतानगंज से जल लेकर देवघर रवाना हुए। देर रात करीब दो लाख और कांवरिया सुल्तानगंज पहुंचे हैं।




कई राज्यों से आए हैं कांवरिए

स्टेशन से लेकर गंगा घाट तक कांवारियों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। असम, मेघालय, उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों के भी कांवरिए सुल्तानगंज आए हैं। कावरियों की सुविधा के लिए प्रशासन समुचित व्यवस्था का दावा कर रहा है।





Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story