

बिहार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां औरंगाबाद मदनपुर थाना से पडरिया में बीते सोमवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत से लटका दिया। बता दें कि पति ने पत्नी के शव के गले में फंदा लगा कर लटकाया था। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। बता दें कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है।
पति फरार बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका की मां शेरघाटी निवासी ललीता देवी पडरिया पहुंची और बेटी का शव देखकर रोने बिलखने लगी। उसने बताया कि दामाद हिमांशु शर्मा ने दहेज को लेकर मेरी बेटी को मार डाला। वह हमेशा बेटी के साथ दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ित किया करता था। उसे जान से मारने की धमकी भी दिया करता था। अंततः उसने हत्या कर दी।
मृतिका की मां ललिता देवी ने बताया कि बेटी प्रतिमा की शादी बड़े अरमान और धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पडरिया निवासी गनौरी शर्मा के पुत्र हिमांशु शर्मा से 2018 में किया था। शादी के बाद दहेज में रुपए की मांग की जा रही थी, जिसके लिए मारपीट था और प्रताड़ित करता था। ग्रामीणों के बीच सामाजिक रूप से समझौता भी किया गया था, थाना पुलिस से भी गुहार लगाई थी। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
