- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अररिया : बिहार की अररिया जिला कारागार में पिछले कुछ दिनों में 224 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जिला जेल में कोरोना संक्रमण के सामने आए इन मामलों अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
अररिया के सिविल सर्जन एमपी सिंह के अनुसार कुल 224 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। एमपी सिंह ने बताया कि 182 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि की रिपोर्ट बुधवार की रात आयी है, इससे एक दिन पहले 42 अन्य कैदी संक्रमित पाये गये थे। इससे कारागार परिसर में दहशत व्याप्त है।
जेलर प्रमोद दास ने बताया, "इस जेल की क्षमता 600 कैदियों की है। लेकिन इस समय यहां 706 कैदी हैं। उन्होंने कहा कि जेल का लगभग प्रत्येक तीसरा कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित है जोकि चिंता का विषय है।"
अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने कहा, "जेल में भीड़ कम करने के लिये हमलोग कदम उठा रहे हैं। कुछ पुरुष एवं महिला कैदियों को समस्तीपुर के पूर्णिया एवं दलसिंहसराय में भेजा जा रहा है। इससे सामाजिक मेल जोल की दूरी के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी।"
बिहार के उत्तर पूर्व इलाके में स्थित अररिया जिले में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1549 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 784 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल संक्रमितों की संख्या 94,459 हो गयी है जिसमें 484 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में वायरस से स्वस्थ होने की दर 66.17 प्रतिशत है। (भाषा)