Archived

मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मुंह पर महिलाओं ने पोती कालिख

Arun Mishra
8 Aug 2018 10:59 AM GMT
मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मुंह पर महिलाओं ने पोती कालिख
x
मुजफ्फरपुर कांड ने एक तरफ जहां पूरे देश में सनसनी मचा कर रख दिया है
मुजफ्फरपुर कांड ने एक तरफ जहां पूरे देश में सनसनी मचा कर रख दिया है और उसके बाद बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक बालिका गृहों की हकीकत सामने आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इसकी जांच में कई खुलासे भी हो रहे हैं। इस बीच बुधवार को मुजफ्फरपुर घटना के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ जो कुछ भी हुआ वह बड़ी ही अप्रत्याशित घटना थी।
जेल से कोर्ट में पेशी के दौरान ब्रजेश ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दी गई। कालिख पोतने का यह आरोप दो महिलाओं पर लगा है। जिनमें से एक महिला को उसी वक्त पकड़ लिया गया। उधर, कालिख पोतनेवाली महिला के पकड़ने का विरोध किया जा रहा है। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध किया है।

इससे पहले, मुजफ्फरपुर कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे मामले मे उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था।
Next Story