
बिहार
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन
अभिषेक श्रीवास्तव
3 Dec 2021 10:35 AM IST

x
मुंगेर।3 दिसम्बर 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा खेल प्रतियोगिता के साथ साथ पारितोषिक वितरण कार्यक्रम किया जायेगा। सामाजिक सुरक्षा द्वारा जिले के दिव्यांग जनों के बीच चित्रकला एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो पूर्वाह्न 10ः30 बजे किया जायेगा।
उनके बीच ट्राई साइकिल, शॉटपुट एवं जेबलिंग थ्रो खेल का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार प्रखंडों में दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रत्येक प्रखंड से प्रथम तीन अव्वल विद्यार्थियों को पोलो मैदान में पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिला पदाधिकारी महोदय इसके अतिरिक्त ट्राई साइकिल वितरण एवं यूडीआईडी कार्ड का वितरण भी दिव्यांगजनों के बीच किया जायेगा।

अभिषेक श्रीवास्तव
Next Story