पटना

पटना: पुलिस की लाठी चार्ज में घायल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, अस्पताल में भर्ती

Special Coverage News
2 Feb 2019 10:37 AM GMT
पटना: पुलिस की लाठी चार्ज में घायल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, अस्पताल में भर्ती
x
पटना में आज शिक्षा में सुधार के मुद्दे पर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जन आक्रोश मार्च निकाला।

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज शिक्षा में सुधार के मुद्दे पर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जन आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च के दौरान पटना के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने रालोसपा समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प की भी सूचना है। पुलिस ने मार्च को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लाठीचार्ज किया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा भी वहां मौजूद थे।

लाठीचार्ज में उन्हें भी चोटें आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लाठीचार्ज में उपेंद्र कुशवाहा समेत पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और समथर्कों के भी घायल होने की खबर है। चोट लगने से उपेंद्र कुशवाहा की तबियत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



बताया जा रहा है कि कुशवाहा के सामने ही कार्यकर्ता आगे बढ़ने को अड़े हुए थे, लेकिन पुलिस उन्हें रोकना चाह रही थी। इसी बीच आरएलएसपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आरएलएसपी कार्यकर्ताओं ने भी लाठियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया। लाठीचार्ज की घटना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा विरोध है और इस कारण आज रालोसपा के आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस से लाठियां चलवायी गयी।


Next Story