- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
शेखपुरा के चवाड़ा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
शेखपुरा (ललन कुमार) -शेखपुरा के चेबाड़ा थाना अंतर्गत के चेबाड़ा के यादव टोला में एक 23 वर्षीय युवक द्वारा एक 10 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है.इस मामले में चेबाड़ा थाने में पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.
वहीं पीड़िता ने बताया कि वह कल सोमवार को बधार में घास लाने अपने तीन सहेलियों के साथ गई थी. इसी बीच चेवाड़ा यादव टोला निवासी कृष्णा यादव का पुत्र परशुराम यादव वहां बधार में उन लड़कियों का पीछा करते हुए पहुंच गया. पहुंचने के उपरांत एक 10 वर्षीय नाबालिक लड़की को अकेला देख कर आरोपी युवक मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा.पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर बगल में घास काट रही उसकी दोनों सहेलियां उसे खोजते हुए उसके पास पहुंच गई. उन दोनो12 वर्षीय और 8 वर्षीय सहेलियां के साथ भी अश्लील हरकत की गई. तभी उन लोंगों के द्वारा शोरगुल की जाने लगी. इसी बीच उसी रास्ते से गुजर रहे अन्य व्यक्ति के चीखने की आवाज सुन वहां पहुंचते ही आरोपी युवक फरार हो गया. वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर आज मंगलवार को चेवाड़ा चौक के पास सड़क को जाम कर दिया गया और आक्रोशितों के द्वारा आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी.
मौके पर पहुंचे प्रभारी चेबाड़ा थाना अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम को समाप्त कराया.
वहीं इस मामले में एसपी दयाशंकर ने कहा कि चेवाड़ा में घास काटने के दौरान एक युवक के द्वारा एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला उनके संज्ञान में आया है. पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.