- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बिहार : कॉन्स्टेबल ने AK-47 से पत्नी को भूना, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में कथित रूप से एक कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी को AK-47 से 7 गोलियां मारने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले कॉन्स्टेबल ने अपनी सरकारी राइफल (AK-47) से 16 फायर किए, जिसमें 7 गोलियां पत्नी को लगी थीं.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिमरा गांव में किराए के मकान में रहने वाले बिहार पुलिस के जवान चंद्रभूषण प्रसाद (26) ने शनिवार देर रात अपने सरकारी राइफल से पहले अपनी पत्नी मधु देवी (24) की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली.
शोर मचाने के बाद कोई हलचल नहीं
रविवार की सुबह जब ड्यूटी के लिए क्यूआरटी के जवान चंद्रभूषण को उठाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी शोर मचाने के बाद जब कोई हलचल नहीं हुई तो जवानों ने दरवाजा तोड़ दिया. जवान अंदर की स्थिति देखकर सकते में आ गए और फौरन SP अनिल कुमार को सूचना दी.
डुमरा के थाना प्रभारी नवलेश कुमार ने बताया कि दोनों का शव पुलिस ने रविवार को घर के एक कमरे से बरामद किया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि मृतक जवान सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि पत्नी मधु सहरसा के उतेसरा गांव की रहने वाली थी. जवान वर्ष 2015 में जिला पुलिस बल में भर्ती हुआ था.
हत्या और खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला !
बताया जा रहा है कि दोनों की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी और दोनों एक किराए के घर में रहते थे. फिलहाल, हत्या और खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.