- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बिहार एक बार फिर से बदलाब को बेकरार, भतीजे ने जन्मदिन पर दी तेजस्वी ने चाचा को बेजोड़ बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का आज (रविवार) जन्मदिन है. आज वह अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज वह अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बीती रात ही नीतीश को जन्मदिन की बधाई दे दी. तेजस्वी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया और मुख्यमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और बेरोजगारी हटाने में सहयोग की मांग भी कर डाली.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, 'आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहे. जन्मदिवस के शुभअवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व बेरोजगारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है.' हाल ही में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ चाय पर चर्चा की थी. तेजस्वी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह महज शिष्टाचार मुलाकात थी. मुख्यमंत्री चाहते थे कि वह उनके साथ चाय पिएं. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में सभी दलों के नेता राजनीतिक समीकरणों की बारीकी से समीक्षा भी कर रहे हैं.
आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएँ।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 29, 2020
जन्मदिवस के शुभअवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व बेरोज़गारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है।
बताते चलें कि JDU ने आज पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना के गांधी मैदान में एक विराट कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिनके नेतृत्व में एनडीए इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी, वह विधिवत रूप से अपने चुनावी अभियान का रविवार होने वाली इस सभा से शुरुआत करेंगे. नीतीश जिन्होंने पिछले एक हफ्ते के दौरान जहां एक ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई, वहीं बिहार विधानसभा से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव, जिनमें जातीय जनगणना कराने के अलावा राज्य में एनपीआर 2010 के पुराने फॉर्मेट में कराने की मांग भी सर्वसम्मति से पारित कराई. देखना यह है कि आज के अपने इस आयोजन में नीतीश कुमार दिल्ली के दंगों के बारे में कुछ बोलते हैं या नहीं.