
पटना
दो सगे मासूम भाईयों के शव बरामद, सौतेली मां गिरफ्तार
Shiv Kumar Mishra
27 March 2021 4:17 PM IST

x
बिहार पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर में तीन दिन पहले दो मासूम भाइयों अनीश एवं शिवम के अपहृत हो जाने के बाद शुक्रवार को दोनों के शव अलग-अलग क्षेत्रों से बरामद होने से सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि एक का शव नौबतपुर थाना क्षेत्र के सोन कैनाल के पास तथा दूसरे का शव जानीपुर थाना के धराई चक गांव से बरामद किया गया। दोनों के शव अलग-अलग बोरे में बंद मिले है।
पुलिस ने इस मामले में मृतक की सौतेली मां और सौतेले भाइयों को गिरफ्तार किया है और मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में नेउरा के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिता विनोद सिंह ने दो शादियां की हैं दोनों पत्नियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
पुलिस शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Next Story