पटना

प्यार में पागल प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर की घर में घुसकर नाबालिग प्रेमिका की हत्या

Special Coverage News
14 Aug 2019 6:53 AM GMT
प्यार में पागल प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर की घर में घुसकर नाबालिग प्रेमिका की हत्या
x
प्यार में अंधा खगडि़या में एक युवक ने वीभत्स कदम उठाया। उसने नाबालिग लड़की को उसके घर मे घुस कर गोली मार दी। दिल हिला देने वाली इस घटना की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

खगडिय़ा -(कौशल सिंह)

प्यार अंधा होता है। एक युवक ने इसी बात को साबित किया है।प्‍यार में पागल युवक ने अजीबोगरीब कदम उठाया। पहले वह लड़की के उपेफ शादी का दबाब बनाया लेकिन इनकार से उसे इतना गुस्‍सा आया कि घर में घुसकर ताबड़तोड़ गाेलियों से छलनी कर दिया। जबतक लोग कुछ समझते, देर हो चुकी थी। दिल दहला देने वाली यह वारदात बिहार के खगडिय़ा जिले की है।

खगडि़या के चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ पंचायत स्थित पहाड़चक गांव में एक युवक ने दिनदहाड़े पड़ोस में रहने वाली एक नागालिग लड़की शोभा कुमारी (15) की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घर में गोली चलने की आवाज सुनकर लड़की के परिजन दौड़े तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पड़ा पाया। जबतक वे उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक लड़की पहाड़चक गांव के रविंद्र साह की पुत्री थी।

अचानक हुई इस घटना से घर में सनसनी मच गई। मृतका के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार शर्मा के पुत्र कृष्ण कुमार (25) पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कृष्‍ण कुमार कुछ दिनों से लड़की पर शादी कराने का दबाव डाल रहा था। लड़की के ऐसा करने से इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। घटना की बाबत चौथम के थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने कहा कि आरोपित युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।जिले में घटित इस घटना की सर्वत्र चर्चा का विषय बन गया है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story