- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बक्सर:होमगार्ड का जवान ने प्रेमिका संग पहले मंदिर जाकर की पूजा, फिर चलती ट्रेन के आगे कूद दे दी जान
शिवानंद गिरि
पटना - बिहार के बक्सर में एक प्रेमी जोड़े ने प्यार में असफल होने पर दर्दनाक घटना को अंजाम देते हुए अपनी जिंदगी ही गवां दी। इस प्रेमी जोड़े के इस कदम की चारों ओर चर्चा हो रही है। बताते हैं कि दोनों ने मंदिर में पूजा की फिर ट्रैन के आगे कूद कर जान दे दी।
दरअसल मामला बक्सर जिले का है।दोनों में सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। मां-बाप ने दोनों की शादी कहीं और कर दी। पर प्यार जिंदा रहा। सोमवार को दोनों फिर मिले और खौफनाक फैसला कर लिया। पहले मंदिर में पूजा की, फिर चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों के शवों के चिथड़े उड़ गए। घटना बिहार के बक्सर जिले में डुमरांव और टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के बीच बीबी गिरी हॉल्ट पर हुई।
मृतक प्रेमी गोपाल यादव होमगार्ड का जवान था और बक्सर में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। वह बक्सर के गोपाल राजपुर थाना क्षेत्र के उतरी गांव का रहने वाला था। प्रेमिका माया देवी इटाढ़ी थाना क्षेत्र कुकुढा गांव की थी। उसके दो बच्चे भी हैं।
ब्रह्मेश्वरधाम में की भगवान शिव की पूजा
बक्सर-आरा रेल खंड अंतर्गत बीबी गिरी हॉल्ट पर होमगार्ड जवान गोपाल यादव के साथ एक युवती माया देवी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों सोमवार की सुबह ब्रह्मेश्वरधाम में भगवान शिव की पूजा करने गए थे।
लौटने के क्रम में ट्रेन के सामने कूदे
पटना-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से लौटने के क्रम में बीबी गिरी हाल्ट के पास वे तूफान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन रेल पुलिस दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।