पटना

बिहार में कोरोना से पहली मौत, कतर से लौटने के बाद पटना एम्स में हो रहा था इलाज

Shiv Kumar Mishra
22 March 2020 7:46 AM GMT
बिहार में कोरोना से पहली मौत, कतर से लौटने के बाद पटना एम्स में हो रहा था इलाज
x

जनता कर्फ्यू के दिन बिहार के लिए एक बुरी खबर है। राजधानी में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। बिहार में कोरोना का यह पहला पॉजिटिव केस था, जिसमें मरीज की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

मृतक बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था। कुछ ही दिन पहले कतर से वापस घर लौटा था।इसके बाद से ही जांच के बाद उसका इलाज पटना के एम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र 38 साल बताई जा रही स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। मृतक का नाम सैफ अली बताया जा रहा है। अभी तक बिहार में सिर्फ संदिग्ध ही पाए जा रहे थे।

लेकिन किसी भी पुष्टि नहीं की गई थी और ना ही बताया गया था कि किसी भी पॉजिटिव पाए गए मरीज की जांच चल रही थी।ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर पटना एम्स में भर्ती इस मरीज के बारे में बताया क्यों नहीं गया। इस खबर को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। दिलचस्प बात यह है कि मृतक की उम्र 38 साल ही थी। फिलहाल मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Next Story