पटना

छात्राओं ने किया खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी पर हमला

Shiv Kumar Mishra
12 Sep 2023 12:58 PM GMT
छात्राओं ने किया खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी पर हमला
x
महिला अधिकारी को थप्पड़ का जवाब ईंट से

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार पटेल चौक स्थित बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान उनलोगों ने महनार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमार की गाड़ी में तोड़फोड़ भी किये। छात्राओं का आरोप है कि उच्च विद्यालय में बैठने के लिए बेंच टेबल नहीं है जिस वजह से मज़बूरी में जमीन पर बैठकर पढ़ना पड़ता है। विद्यालय प्रशासन को लगातार शिकायत करने के बाद भी विद्यालय प्रशासन इसके प्रति उदासीन है। इस वजह से आज विद्यालय की छात्राओं का आक्रोश विद्यालय से निकलकर सड़क पर आ गया और इनलोगों ने विद्यालय के सामने महनार महिउद्दीनगर NH 122 B को जाम कर दिया।

महिला पुलिस अधिकारी के इस व्यवहार पर भड़की छात्राएं

छात्राओं के द्वारा विद्यालय प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया जा रहा था। तभी घटना की सूचना मिलने पर के बाद महनार थाने की महिला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंची और छात्राओं को समझाने लगी। विद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला पुलिस अधिकारी ने छात्राओं पर थप्पड़ चला दिया जिसके बाद गुस्साए छात्राओं ने महनार BEO के गाड़ी पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस दौरान छात्राओं के द्वारा रोड़ेबाजी भी कि गई जिसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं।

विद्यालय प्रशासन ने कहा बच्चियों को बहकाया गया

वही जहां एक ओर छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में बैठने की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से बड़ी बड़ी लड़कियों को पढ़ने में दिक्कत होती है। कई बार लिखित शिकायत के बाद भी जब विद्यालय की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तब विद्यालय की छात्राएं हंगामा करने लगी। जबकि विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बच्चियों को बहकाया गया है इसके बाद लड़कियों ने हंगामा और तोड़फोड़ किया है।

Next Story