पटना

चलती बाइक पर हाफ निक्कर पहन निकली लड़की ने लहराई पिस्टल, अरेस्ट हुई तब पुलिस से बोली, देखें वीडियो

Shiv Kumar Mishra
24 Aug 2023 6:42 AM GMT
चलती बाइक पर हाफ निक्कर पहन निकली लड़की ने लहराई पिस्टल, अरेस्ट हुई तब पुलिस से बोली, देखें वीडियो
x
Girl wearing half knicker waved pistol on moving bike

पटना के गंगा पथ यानि मरीन ड्राइव पर एक लड़की का वीडियो सामने आया था। वह बाइक पर सवार होकर दोनों हाथ में पिस्टल लहरा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की को पटना पुलिस ने सिपारा इलाके से गिरफ्तार किया है। जबकि उसके साथ बाइक पर जो लड़का बैठा था वह फरार है।

उस लड़के का नाम लड़की ने विशाल बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाइक चलाने वाले लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बाइक पर पिस्टल लहराने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाइक चलाने वाले युवक विशाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। लड़की ने अपना गुनाह कबूला है।

उसने पुलिस को बताया है कि उसका बर्थडे था। वह बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पटना के मरीन ड्राइव पर गई थी। अपने दोस्तों को भी वहां बुलाया था। इस दौरान विशाल पिस्टल लेकर आया था। तब बाइक पर पिस्टल लेकर उसने रील बनाया था। पुलिस ने बताया कि बाइक की बरामदगी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। लड़की ने बताया है कि उससे गलती हो गयी है। लड़की ने लोगों से कहा है कि आप लोग ऐसा वीडियो मत बनाईएगा विनती करती हूं। लड़की ने अपना गुनाह स्वीकार किया है।

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. गौरतलब है कि पिछले दिनों पटना के मरीन ड्राइव का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की बाइक के पीछे खडी होकर दोनों हाथों में पिस्टल लिये दिखी थी। वह कुछ देर तक यूं ही पिस्टल लहराती रही और फिर बाइक के पीछे बैठ गई। इससे पहले भी एक लड़की ने बाइक पर सवार होकर पिस्टल के साथ मरीन ड्राइव पर स्टंट किया था।



Next Story