पटना

खुशखबरी: राजवंशीनगर अस्पताल में मुफ्त में होगा सीटी स्कैन, आयुष्मान योजना का भी मिलेगा लाभ

Special Coverage News
23 Aug 2019 5:23 AM GMT
खुशखबरी: राजवंशीनगर अस्पताल में मुफ्त में होगा सीटी स्कैन, आयुष्मान योजना  का भी मिलेगा लाभ
x
राजवंशीनगर के जयप्रकाश अस्पताल में जल्द ही मरीज फ्री सीटी स्कैन करा सकेंगे। ये सुविधा एकदम मुफ्त होगी। इसके साथ ही हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना की शुरुआत हो गई है।...

पटना(शिवा नंद गिरि)

बिहार के मरीजो के लिये खुशखबरी है। राजधानी के राजवंशीनगर स्थित जहप्रकाश अस्पताल में जल्द ही मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मुफ्त में मिलने लगेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही अस्पताल में 20 सीटों पर डीएनबी कोर्स प्रारंभ करने की तैयारी की गई है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने बिहार राज्य चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम को प्रस्ताव भेज दिया है।

राजवंशीनगर हड्डी एवं नस रोग अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा के अनुसार यहां पर दिनोंदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ारी जरूरी हो गई थीं। उसी के तहत अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा बढ़ाई जा रही है। यहां पर अब तक मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। इससे मरीजों को काफी लाभ हो रहा है। डिजिटल एक्स-रे की सुविधा केवल राजवंशीनगर अस्पताल में मुफ्त में मरीजों को दी जा रही है। इसे 500 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है।




इतना ही नहीं राज्य का पहला ट्रॉमा सेंटर राजवंशीनगर अस्पताल में तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के शिलान्यास के बाद यहां पर काम काफी जोर-शोर से शुरू हो गया है। इस वर्ष के अंत तक सेंटर का निर्माण पूरा करना है। उसके बाद मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

यह अस्पताल वर्तमान में 100 बेड का है। मरीजों की भीड़ के कारण बेड के लिए हमेशा मारामारी मची रहती है।इसे 500 बेड वाला अस्पताल में परिणत किया जा रहा है।यहां राजधानी ही नहीं बल्कि राज्य के कोने-कोने से मरीज आते हैं। सभी मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज हो इसके लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।




उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष टीम बनाई गई है। यहां पर न्यूरो एवं हड्डी रोग के मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त में सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story