- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार लड़ेंगे बेगुसराय से लोकसभा चुनाव
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय से मैदान में उतरेंगे. अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कन्हैया कुमार बेगूसराय से महागठबंधन के उम्मीदवार बनेंगे. बिहार में महागठबंधन में आरजेडी समेत कांग्रेस, एनसीपी, हम(एस), शरद यादव की एलजेडी के अलावा लेफ्ट पार्टियां भी शामिल हैं. कन्हैया हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में भी अप्रत्यक्ष तौर से सक्रिय रहे हैं.
जेल से रिहा होने के बाद पटना दौरे पर आये कन्हैया कुमार तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दोनों से मिले थे. उस समय लालू प्रसाद यादव को पैर छू कर प्रणाम करने पर उनके विरोधियों ने जमकर निशाना भी साधा था. सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव कन्हैया कुमार को टिकट को राजी हैं और कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार को मौका दिया जा रहा है.
राजद से जुड़े सूत्रों ने ऐसे संकेत दिए हैं कि कन्हैया सीपीएम के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्हें महागठबंधन का आम उम्मीदवार घोषित किया जाएगा. जेएनयू में हुए प्रकरण से सुर्खियों में आये कन्हैया मूल रूप से बेगूसराय जिले के बरौनी ब्लॉक में बिहट पंचायत के रहने वाले हैं.
कन्हैया की मां मीना देवी एक आंगनबाड़ी सेविका हैं और उनके पिता जयशंकर सिंह यहीं एक किसान हैं. बेगूसराय लोकसभा सीट पर अभी बीजेपी के भोला सिंह सांसद हैं जिनका 2019 का चुनाव न लड़ना तय माना जा रहा है. यहां पिछले चुनाव में बीजेपी के भोला सिंह ने राजद के उम्मीदवार को मात दी थी.कन्हैया का इस सीट से लड़ना तय माना जा रहा है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है. वामपंथियों के गढ़ कहे जाने वाले इस सीट से अगर महागठबंधन कन्हैया को मौका देता है तो निश्चित तौर पर इस सीट से चुनावी जंग बड़ा रोचक होगा.