पटना

बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है - राजनाथ सिंह

Shiv Kumar Mishra
22 Oct 2020 3:49 PM GMT
बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है - राजनाथ सिंह
x
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का सीना ५६ इंच का है,जोखिम उठाने की क्षमता है। आतंकवाद के साथ पुरज़ोर लड़ाई चल रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार किया, उन्होंने कहा कि आज बिहार की तीन चुनावी जनसभाओं (बाढ़, नोखा, नबीनगर) को सम्बोधित किया। १५ सालों के शासन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अधिकांश वादों को पूरा किया है।NDA की सरकार ही बिहार की जनता के लिए सर्वोत्तम विकल्प।बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत का मस्तक ऊँचा हुआ है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री मोदी को जाता है। उन्होंने गाँव गरीब और किसान की चिंता की है। आज घर घर बिजली पहुँचने से लालटेन युग समाप्त हो गया है। केंद्र सरकार ने तीन कृषि बिल पारित किए हैं, इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के हर किसान को ६००० रुपये वार्षिक आय सहायता के रूप में दी जा रही है। अब केंद्र की योजनाओं का पैसा सीधे जनता के पास जा रहा है।किसान का बेटा होने के नाते आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ की MSP की price मिलेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का सीना ५६ इंच का है,जोखिम उठाने की क्षमता है। आतंकवाद के साथ पुरज़ोर लड़ाई चल रही है। आतंकवाद का सफ़ाया होकर रहेगा। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमने धारा 370 हटा दिया। भव्‍य राम मंदिर का निर्माण जारी है।

Next Story