पटना

पटना की प्लाक्षी सिन्हा बनी सौंदर्य प्रतियोगिता 2023 की विनर

Shiv Kumar Mishra
22 July 2023 1:51 PM GMT
पटना की प्लाक्षी सिन्हा बनी सौंदर्य प्रतियोगिता 2023 की विनर
x
जयपुर में 48 प्रतिभागियों में से 7 प्रतिभागियों को किया गायब क्राउन विनर घोषित

पटना /शिवानंद गिरि

पटना की प्लाक्षी सिन्हा ने सौंदर्य प्रतियोगिता 2023 में विजेता बनकर बिहार का नाम रोशन कर दिया है। उनको मिस टीन नॉर्थ इंडिया खिताब से नवाजा गया है। गुलाबी नगरी जयपुर के फाइव स्टार होटल क्लार्क में देशभर से चुने गए 48 प्रतिभागियों में से 7 प्रतिभागियों को क्राउन विनर घोषित किया गया है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फाइनल राउंड में देश भर से आए 50 किशोरियों के बीच करे मुकाबले में बिहार की। प्लाक्षी सिन्हा ने अपने आभा बिछड़ते हुए बिखेरते हुए उत्तर भारत के सबसे प्रतिभावान और खूबसूरत किशोरी की उपमा हासिल की उन्होंने अपने आकर्षक व्यक्तित्व से होटल के खचाखच भरे हाल के दर्शकों और निर्णायक ओं का मन मोह लिया।

पटना के लोहानीपुर निवासी बिहार राज्य बिजली बोर्ड से अधीक्षण अभियंता से सेवानिवृत्त सिद्धेश्वर प्रसाद की पौत्री पलकशी सिन्हा का चयन मिस नॉर्थ जोन स्टार टीन इंडिया 2023 के लिए हुआ है।फिलवक्त प्लाक्षी सिन्हा जमशेदपुर के बिस्तुपुर डी ए वी की में 12वीं की छात्रा है और उनके पिता वहीं यांत्रिक अभियंता पद पर कार्यरत हैं।

मां प्रीति सिन्हा के प्रेरणा से बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्लाक्षी सिन्हा पढ़ने में मेधावी तो है ही वह शहर की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना भी है। वह खेल,पढ़ाई और नृत्य में कई पुरस्कार जीत चुकी है।।इससे पूर्व उनका एली क्लब इंडिया द्वारा 2021 में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में टॉप 7 में चयन हुआ था।

प्लाक्षी सिन्हा के मिस नॉर्थ जोन स्टार टीन इंडिया 2023 के चयन पर बीबीसी लंदन के पूर्व पत्रकार नलिन कुमार,जर्मनी रेडियो की हिंदी एडिटर नंदिनी जौली,प्रभात खबर के पूर्व संपादक ओमप्रकाश अश्क,पत्रकार मधुकर आनंद,टाटा स्टील के पूर्व महाप्रबंधक राजेश रंजन,बरौनी थर्मल के पूर्व महाप्रबंधक अविनाश कुमार ,जमशेदपुर के बिस्तुपुर डी ए वी की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम रौशन करेगी।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध इवेंट मैनेजमेंट कंपनी स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें छोटे छोटे शहरों के लड़कियों को एक प्लेटफार्म प्रदान करती है जिससे उनका हुनर निखर कर आता है।

Next Story