राष्ट्रीय

अपनी ही पार्टी की लुटिया डुबोने वाले राहुल गांधी को पढ़ा रहे है राजनीतिक पाठ : तेजप्रताप

Sujeet Kumar Gupta
28 May 2019 1:03 PM GMT
अपनी ही पार्टी की लुटिया डुबोने वाले राहुल गांधी को पढ़ा रहे है राजनीतिक पाठ : तेजप्रताप
x
राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद राजनीतिक सियासत गरमाने लगी

पटना। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर उठा पठक और घामासान मचा है। क्योकि जिस तरह कांग्रेस का प्रदर्शन रहा उससे हर नेता एक दुसरे पर अपना ठिकरा फोड़ने पर लगे है। तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक अलग ही पार्टी के अंदर सूनामी ला के खड़ी कर दी है। जो उनके पास अध्यक्ष पद है वो उस पद पर ना रह के एक कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से जुड़े रहेंगे।राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद राजनीतिक शियासत गरमाने लगी। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर रहकर चुनौतियों का सामना करने की सलाह दी है।

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप ने मंगलवार के राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का मैं समर्थन करता हूं। उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए सामने आईं चुनौतियों का सामना करना चाहिए। देश को आपके जैसे युवा नेतृत्व की जरूरत है।"

इस ट्वीट के साथ तेजप्रताप ने 'आई सपोर्ट राहुल गांधी' हैशटैग का इस्तेमाल किया है।



इससे पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राहुल के इस्तीफे के फैसले को आत्मघाती कहा है। रांची जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद ने मंगलवार को ट्वीट किया कि राहुल गांधी का इस्तीफा भाजपा के जाल में फंसने जैसा होगा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव न केवल उनकी पार्टी के लिए आत्मघाती होगा, बल्कि यह उन सभी सामाजिक और राजनैतिक ताकतों के लिए भी झटका होगा, जो संघ परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं।" लालू प्रसाद फिलहाल रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story