- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव तो रेलवे अधिकारी ने कर डाली हत्या, फिर खुद चौथी मंजिल से कूदकर दी जान!
बिहार के पटना से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक स्टेशन मास्टर ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के पीछे जो वजह सामने आई है, उसे देखकर लोग सन्न रह गए. दरअसल, पत्नी कोरोना पीड़ित थी जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में पति ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया. उसके बाद पति ने उसी अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई. ये मामला पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके के ओम रेजिडेंसी अपार्टमेंट का है. घटना के बाद परिजनों ने पत्रकार नगर थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्नी कोरोना पॉजिटिव थी. इसी बात से पति परेशान था, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि अतुल लाल पटना जंक्शन रेलवे में नौकरी करते थे.
सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कहा कि जांच में सामने आया है कि स्टेशन मास्टर की पत्नी कोरोना पीड़ित थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हुई. गुस्से में आकर पति अतुल लाल ने अपनी पत्नी तूलिका की गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद अतुल लाल ने भी अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. उनकी भी मौत हो गई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.