पटना

शेखपुरा विधानसभा 169 में किसके सिर पर होगा ताज, किसके- किसके बीच है चुनावी संघर्ष, देखें चुनावी मंथन में

Shiv Kumar Mishra
25 Oct 2020 12:33 PM GMT
शेखपुरा विधानसभा 169 में किसके सिर पर होगा ताज, किसके- किसके बीच है चुनावी संघर्ष, देखें चुनावी मंथन में
x

शेखपुरा(ललन कुमार) :जैसे जैसे शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र 169 में मतदान की 28 अक्टूबर की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनावी मैदान में डटे 11 प्रत्याशियों की सांसें फूलने लगी है। सभी प्रत्याशी प्रचण्ड गर्मी की प्रवाह किये बगैर सुबह 8 बजे से ही अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबन्द करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे दिख रहे हैं। जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा अभी कहना जल्दबाज़ी होगा। हां ,इस बात की चुनावीय गणित निकालना आसान होगा कि किसके सिर पर सेहरा बंध सकता है। आइए,चुनावी मंथन पर राजनीतिक विश्लेषण से आपको रूबरू कराते हैं।

बिहार की राजनीति जातीय आधारित राजनीति है। इस बात की चर्चा न करना बेईमानी होगा। हर दल जाति गत राजनीति साधकर वोटों को अपने पक्ष में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की जुगाड़ में है। शेखपुरा विधानसभा 169 में कोयरी,कुर्मी,यादव, धानुक ,चौहान,भूमिहार,मुसलमान व वैश्य प्रमुख जातियां चुनाव परिणाम को प्रभावित करती है। शेष अन्य जातियां चुनावी हवा का रुख जानकर मतदान में हिस्सा लेती है।

शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों में जदयू पार्टी से रणधीर कुमार सोनी कुर्मी जाति से,निर्दलीय एक मात्र महिला प्रत्याशी रिंकू देवी कुर्मी जाति से ,राष्ट्रीय जन जन पार्टी से दिलीप महतो धानुक जाति से, रालोसपा से संकेत कुमार उर्फ चन्दन कुशवाहा कोयरी जाति से ,निर्दलीय राजेन्द्र गुप्ता तेली जाति से ,जाप पार्टी से अजय चौहान चौहान जाति से , निर्दलीय दारो बिंद चौहान जाति से ,राजद से विजय सम्राट यादव जाति से, लोजपा इमाम गजाली अल्पसंख्यक समुदाय से ,निर्दलीय कृष्ण मुरारी कुमार कोयरी जाति से हैं और गौतम कुमार शामिल हैं।

पूरे बिहार में एनडीए बनाम का चुनावी संघर्ष है। शेखपुरा में भी यही दिख रहा है। एक तरफ जहां महागठबंधन के जाति आधारित वोटर एक जुट होते दिख रहे हैं वहीं एनडीए के जाति आधारित वोटों में बिखराव दिख रहा है। राजद के माय समीकरण के हिसाब से 94 %यादव और 90 %मुसलमान के वोटर मतदान से पूर्व चुनावी हवा के रुख से शिफ्ट हो चुके हैं। 30 % भूमिहार और शेष अन्य जातियों का 10% छिटपुट वोट महागठबंधन को मिल सकता है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू देवी को 45 %कुर्मी,20 %कोयरी 50%धानुक, 50%चौहान, 2% मुसलमान व शेष 2% अन्य जातियों का छिटपुट वोट मिल सकता है। लोजपा के ईमाम गजाली को 5 %मुसलमान,5%भूमिहार, 90% पासवान का एक मुश्त वोट मिल सकता है। भूमिहार वर्ग वोट के विकल्प की तलाश में दिख रहा है। एक तरफ भूमिहार वर्ग निवर्तमान विधायक से ख़फ़ा दिख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विजय सम्राट दबंग जाति यादव से रहने के चलते उनको वोट करने से वे हिचकिचाहाट में दिख रहे हैं। यह वर्ग विकल्प की तलाश कर वोट करने की जुगाड़ में दिख रहा है। वहीं चन्दन कुशवाहा को 50%कोयरी 2%मुसलमान, 1%अन्य जातियों का वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जदयू के रणधीर कुमार सोनी को 50 %कुर्मी 30%कोयरी 10%धानुक ,2%मुसलमान 80%वैश्य और 5%अन्य जातियों का वोट मिलने के आसार दिख रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रत्याशी को धानुक जाति का 20%,भूमिहार वर्ग के 20% और अन्य छिटपुट जातियों का 2%वोट मिलने के आसार दिख रहे हैं

साफ तौर पर देखा जा रहा है कि शेखपुरा में विजय सम्राट, रिन्कू देवी और रणधीर कुमार सोनी में त्रिकोणात्मक संघर्ष है। शेष वोट कटवा साबित होने के आसार हैं। जो मतदाता रणधीर कुमार से ख़फ़ा होंगे वो विकल्प के तौर पर विजय सम्राट और रिन्कू देवी में किसी एक को विकल्प के रूप में चुन सकते है। जो विजय सम्राट के जातीय राजनीति से ख़फ़ा होंगे वो रिन्कू देवी और रणधीर कुमार सोनी में किसी एक को चुन सकते हैं। वहीं जो मतदाता विजय सम्राट और रणधीर कुमार सोनी दोनो से ख़फ़ा हैं तो वे रिन्कू देवी को वोट कर सकते हैं। ये अनुमानित मंथन पर आधारित है।

शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त जातीय आंकड़ों के अनुसार,37 हजार यादव 24 हजार मुसलमान, 30 हजार धानुक, 32 हजार कोयरी, 26 हजार भूमिहार, 18 हजार पासवान, 23 हजार चौहान, 17 हजार वैश्य, 18 हजार कुर्मी और शेष अन्य जातियां शामिल हैं।

आपको बता दें कि शेखपुरा विधानसभा 169 में 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 28 को कुल 2,546,65 मतदाता कुल 367 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इन मतदाताओं में कुल पुरुष मतदाता 1,33,449 महिला मतदाता 1,21,216, दिव्यांग मतदाता 1,009 प्रवासी मजदूर मतदाता 852 शामिल हैं। जबकि 80 वर्ष से ऊपर के कुल मतदाता 3075 हैं।

Next Story